Categories: Crime

एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद, पीड़ित गरीबी से परेशान, दर-दर भटक रहा।

बलिया। अन्जनी राय। उभांव थाना क्षेत्र के बांसपार बहोरवां गांव निवासी सुरेंद्र कन्नौजिया अपने दो गधों की विद्युत करंट की चपेट मे आने से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए अब भी भटक रहा है।
पिछले वर्ष गांव के एक खंभे में विद्युत करेंट उतर गया था जिसकी चपेट में आने से पीडित के दो गधों की मौत हो गई थी। आजीविका के मुख्य साधन गधों की मौत के बाद पूरे परिवार के भरण – पोषण का भी संकट आ गया। उस दौरान पीडित ने ग्राम प्रधान से पंचनामा करा कर जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के आलाधिकारियों से आर्थिक सहायता की गुहार भी लगाई थी बावजूद इसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से कोई सहायता नही मिली।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts