Categories: Crime

भाजपा नेता के आवास पर छापेमारी, जल्द पुलिस कस्टडी में होंगे भाजपा नेता- एस0पी0

बलिया। अन्जनी राय। बसपा प्रमुख मायावती के लिए प्रयुक्त किये अभद्र टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के आवास पर बलिया पुलिस प्रशासन ने सुबह में छापेमारी की। मिडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि आज सुबह दबिश दी गई लेकिन उससे पहले ही वो कही चले गए थे। साथ ही ये भी बताया की दयाशंकर के छोटे भाई धर्मेन्द्र सिंह की बलिया में गिरफ्तारी हो चुकी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरे ज़ोर के साथ जुट गया है, भाजपा नेता दयाशंकर की खोज में। पूर्वांचल में होने की आशंका जता रहा है प्रशासन।

क्या था मामला:
दरअसल मऊ में किसी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अभद्रता का व्यवहार किया था। मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा से छह वर्ष के लिए बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ कल रात बसपा नेता मेवालाल गौतम ने कल रात लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। कल रात से ही पुलिस दयाशंकर की खोज कर रही है। उनके अन्य ठिकाने का भी पता लगाया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts