Categories: Crime

तलाब बना अहरो-शीशगढ़ मार्ग, नेशनल हाईवे 87 के भी हैं खस्ता हलात

नजीरउल्लाह खान। बिलासपुर। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के खिलाफ लोगों में रोष है बीते दिनों दोनो मार्गों की काग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक संजय कपूर ने रोडसेवा(कारसेवा)के माध्यम से मरम्मत कराई थी अफसोस कुछ ही दिन टिकी मरम्मत वाला मार्ग।
क्षेत्र में काफी समय से अपनी दूर्दशा पर आँसू बहाता अहरो-शीशगढ़ मार्ग को सिर्फ नाम ही देकर ही अनसुना कर दिया गया है।क्योकि इस मार्ग में बने बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर पयर्टक व लोग गिरकर बुरी तरह चौटिल हो रहे है। वही राष्ट्रीय राज मार्ग Nh87 के खस्ता हाल होने के कारण हर रोज जाम  रहता है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी दिन में इस मार्ग से हजारों बार निकलते होगें लेकिन मार्ग सही कराने को लेकर कोई ठोस कदम नही उठा रहें जिसके विरूद्ध लोगों में भारी रोष व्याप्त है। यह बता दें कि बरेली जनपद को जोड़ने वाले इस मार्ग पर करीब सैकड़ों आस-पास गांव बसें हुऐं हैं। जिसके चलते ग्रामीणों का हर रोज नगर आना जाना लगा रहता है।मार्ग में बने गड्ढों में इस समय बरसात का पानी भरा हुआ है।जोकि तलाब का रूप धारण करें हुए है। पिछले दिनों इस अहरो-शीशगढ़ की काग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक संजय कपूर ने अपने समर्थकों के साथ रोडसेवा (कारसेवा)कर मार्ग की मरम्मत की थी।लेकिन अफसोस यह मार्ग कुछ ही दिन चल सका।और फिर से तलाब में तब्दील हो गया।कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने भी कारसेवा से गड्ढे भरे है।लेकिन अब अगामी विधान सभा चुनाव आने वाला है और जनप्रतिनिधि भी जनता की समस्याओं को अनसुना कर रहे है।यही हाल नेशनल हाईवे 87 का भी है।जहा मार्ग में बने बडे-बड़े गड्ढों के कारण हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है।और आए दिन सड़क हादसों में भी काफी बढोत्तरी हो रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts