Categories: Crime

झेलनी पड़ेगी जाम की समस्या, बंद हुवा राष्ट्रीय राजमार्ग – 58

कुलदीप।

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आज यानि शनिवार सुबह से पुलिस प्रशासन की अग्नि परीक्षा शुरू होने जा रही है। हरिद्वार से जल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या में आज से भारी वृद्धि होगी। इसके चलते आज से एनएच 58 पर छोटे बड़े सभी चार पहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। यातायात निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कांवडि़य़ों व वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।

शनिवार सुबह से ही एनएच 58 पर मेरठ से दिल्ली की तरफ आने व जाने वाले चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से रोक दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 18 मार्गों पर रूट डाइवर्जन किया गया है। कांवडि़यों की संख्या बढ़ने के साथ ही 24 जुलाई से से एनएच 58 को वन वे कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार तड़के इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया जाएगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts