Categories: Crime

आकाशीय बिजली गिरने से पाँच घायल, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर। धनघटा तहसील के फुलुई गाँव मे आकाशीय बिजली गिरने से सिवान मे भैस चरा रहे पाँच लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज सीएचसी मलौली मे चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा तहसील के फुलुई गाँव के गुडडू पुत्र शिवकुमार (19), काशी पुत्र पूजन (45), नीरज पुत्र काशी (12), सिकंदर पुत्र रामा (20), संदेश पुत्र आशीष (12) गाँव के समीप कुआनो नदी के तट पर भैस चराने गये थे कि अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चपेट मे आ गये। जिससे उक्त पाचो लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने सीएचसी मलौली पहुँचाया इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया की दो लोगों की हालत गंभीर बनीहुई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts