Categories: Crime

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सैनिक गोष्ठी का आयोजन

रविशंकर/गजेंद्र शंकर
रामपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर समस्या का शीघ्र निराकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना पुलिस बल को दिशा-निर्देश दिये गये सामान्य पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा अच्छा व्यवहार न करने की शिकायते प्राप्त होती रहती है, जिससे पुलिस की छबि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, अत: वाहन चैकिंग के दौरान सामान्य जनता से अच्छा व्यवहार किया जाये तथा विनम्र स्वाभव से कार्यवाही किया जाना चाहिए एवं संदिग्ध व्यक्तियों चैकिंग के दौरान सावधानी पूर्वक सिखलाये गये तरीके के अनुसार ही तलाशी ली जाये एवं मानवाधिकार आयोग एवं मा0 न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जाये । इसके अतिरिक्त समस्त थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये कि वाछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु नाकाबंदी की कार्यवाही की जानी चाहिए तथा पुलिस पार्टी के पास विषम परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के समस्त उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। पुलिस कर्मियों की सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु के आकडों को कम करने लिए पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने की हिदायत दी गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts