Categories: Crime

प्रदेश में बढ़ते अपराध के जिम्मेदार हैं सपा-भाजपा- मायावती

मुहम्मद इसराफिल
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कानून व्‍यवस्‍था को लेकर पत्रकारों से बातचीत किया। सुश्री मायावती ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध व भ्रष्‍टाचार के लिए सपा और भाजपा दोनों दोषी है। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने प्रदेश की जनता से यह वायदा किया था कि सराकर बनते ही प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के इशारें पर चल रही सपा सरकार को बर्खास्‍त कर देंगे।

लेकिन अभी तक भाजपा ने कुछ नही किया। सपा और भाजपा आपस में मिले हुए है। उन्‍होने कहा कि पिछले एक-दो दिनों में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह कह रहे हैं कि यूपी में कानून व्‍यवस्‍था खराब है तो केंद्र में बीजेपी की सरकार अपराध को क्‍यों नही कम कर पा रही है। सपा सराकार प्रदेश में अपराध को नियंत्रण करने में नाकाम रही है। भाजपा की रैली में किराये की भीड़ लायी जाती है। उत्‍तर प्रदेश की जनता को बीजेपी ने धोखा दिया है। अब यूपी के लोग विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बहकावें में नही आने वाले हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts