Categories: Crime

बिजली के करंट से किशोरी की मौत, छाया मातम

अन्जनी राय
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर गांव के तारनपुर दलित बस्ती में शनिवार को पांच बजे प्लग लगाते समय विद्युत करेंट की चपेट में आने से करिश्मा (13) पुत्री राम सरीखा की मौत हो गई। इससे गांव में मातम छा गया। मृतक किशोरी गर्मी और उमस के चलते घर में अकेली बैठ कर पंखे की हवा ले रही थी। दिन में कई बार बिजली के कटने से आजिज लोग बिजली के आने के साथ ही पंखे आदि के जलने के डर से प्लग को निकाल देते है। इसी क्रम में मृतक किशोरी बिजली के आने पर पंखे का प्लग लगाने लगीं। कुछ देर पूर्व हुई बरसात के कारण जमीन भी नम हो गई थी। इससे करेंट जमीन में उतर गया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts