Categories: Crime

व्यापरी से हुयी लूट, 30 हज़ार व लैपटॉप लूट ले गए बदमाश।

मथुरा(रवि पाल)। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप स्थित पंकज ढाबा पर आगरा के जूता व्यापारी से दो अज्ञात बदमाश एक लैपटॉप व 30,000 लूट ले गए।

★अपने घर जा रहा था व्यापरी:
बता दें कि दिलीप मीणा पुत्र पीसी मीणा निवासी सेक्टर-21 फरीदाबाद का बी०डी० इंटरनेशनल के नाम से आगरा में जूते का शोरूम है। शुक्रवार को वह शोरूम से अपने घर जा रहे था।
★फरह क्षेत्र में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम:
रास्ते में थाना फरह क्षेत्र अन्तर्गत पंकज ढाबा के समीप उनकी गाड़ी पंचर हो गयी। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने आकर मदद की बात कही। और मदद के नाम पर उनका लैपटॉप व तीस हज़ार रु० लूट कर ले गए।
★मुकदमा दर्ज कर जाँच कर रही पुलिस:
घटनास्थल थाना रिफाइनरी की सीमा के समीप होने के कारण पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर थाना रिफाइनरी ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। व मामले की जाँच कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts