Categories: Crime

अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, बच्चों को ले उड़ी माँ।

मथुरा। स्कूल बस से जबरन दो बच्चों को उतारकर ले जाने की सूचना पर रिफाइनरी पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर दौड़ पड़ी। बता दें कि थाना रिफाइनरी क्षेत्र अन्तर्गत मोहिनी पेट्रोल पंप, रिफाइनरी गेट न० 9 के समीप स्थित बी०एस० पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर गाँव बबूरी छोड़ने जा रही थी। तभी रास्ते में बम्बे के किनारे दो युवकों ने बस को हाथ देकर रोक लिया। और उसमें से दो बच्चों को जबरन नीचे उतार लिया जिनके नाम वर्तिका पुत्री राजकुमार व आयुष पुत्र राजकुमार निवासी बबूरी हैं।

विरोध करने कर बस चालक को पीटा:
जब बच्चों को जबरन बस से उतारने का विरोध बस के चालक ने किया। तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। और बच्चों को लेकर जाने लगे। तभी चालक ने तुरंत इसकी सूचना स्कूल प्रबंधक को दे दी।
स्कूल प्रबंधक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी सूचना:
जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधक ने घटना की सूचना 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस ने मौके पर जाकर एक आरोपी को दबोच लिया। व दूसरा भागने सफल रहा।
बच्चों का मामा था युवक:
पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आयी। पुलिस ने जब मामले की जाँच-पड़ताल की तो पता चला की उपरोक्त व्यक्ति बच्चों का मामा था।
बहन के कहने पर ले जा रहा था बच्चों को:
बताया जा रहा है कि राजकुमार व उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। जिसमें उसकी पत्नी अपने मायके में थी। और वह अपने भाइयों के सहयोग से बच्चों को अपने साथ ले जाना चाह रही थी।  समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठा रखा था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts