Categories: Crime

शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, इनामी गिरफ्तार।

संजय/यशपाल 

आजमगढ़। गाजीपुर की तरफ से पलसर बाइक सवार दो बदमाश आजमगढ़ की तरफ आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आज सुबह 4:00 बजे तरवा पुलिस और एसओजी टीम ने पलसर बाइक को रोका तो बदमाश बबलू यादव ने 32 बोर की पिस्टल से पुलिस टीम पर गोली चला दी। बाल बाल बचे एसओ और एसओजी टीम।
जवाबी फायरिंग में 5000 का इनामी बदमाश सतीश उर्फ बबलू यादव पुत्र रामायण यादव को पैर में गोली लगी निवासी अकबरपुर अहियाइ थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर घायल हो गया तथा गिरफ्तार हो गया इसका साथी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया यह मुठभेड़ रासेपुर पुलिस चौकी के सामने हुआ इसके पास से एक 32 बोर का पिस्टल 3 खोखा बरामद हुआ यह बदमाश शातिर किस्म का था यह गाजीपुर नंदगंज और सादात में दर्जनों लूट किया था तथा आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र में भी लूट किया था यह 25 वर्षीय बबलू अक्सर लूट की घटनाओं में पल्सर गाड़ी का उपयोग करता था।
घटना की सूचना पाकर आज सुबह 5:00 बजे एसपी आजमगढ़ अजय कुमार साहनी एसपी सिटी विजय टांडा मेहनगर एसओ मेहनाजपुर एसओ जहानागंज एसओ तरवा थाने पहुच गये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts