Categories: Crime

जनपद में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

मऊ। जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को समस्त तहसीलों पर जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के क्रम में आज दिनांक 05/07/2016 को  तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मऊ वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक मऊ शिव हरी मीणा द्वारा तहसील मुहम्मदाबाद में तहसील दिवस पर पहुॅचकर लोगों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण हेतु सम्बिन्धित को निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस से सम्बन्धित प्राथना पत्रों/शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/ थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया। इस दौरान एसडीएम मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुशील कुमार, थानाध्यक्ष चिरैयाकोट राजीव मिश्र, थानाध्यक्ष मुहम्मदाबाद  रामस्वरूप वर्मा व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts