Categories: Crime

सिकन्दरपुर नगर में गहराया पेयजल संकट, हैंडपम्प अब पानी देने से उठा रहे हाथ।

नुरुल होदा खान
बलिया। बारिश की कमी से नगर सहित क्षेत्र में वाटर लेबल स्क्रमशः नीचे खिसकता जा रहा है। इसके चलते यहां हैंडपाइपों के जवाब देते जाने से पानी की किल्लत ने हाहाकारी का रुप ले लिया है। वैसे तो नगर के प्रायः सभी मोहल्लों में यह स्थिति पैदा हो गई है,  जिसमें अकेले मुहल्ला भीखपुरा में स्टेटा नीचे चले जाने से करीब डेढ़ दर्जन परिवारों के हैंडपाइप पानी देना बंद कर दिए हैं।

यहां करीब तीन दर्जन परिवार प्रभावित हैं ।इस मोहल्ला में अब तक शब्बीर अहमद, मुश्ताक अहमद, उमेश जायसवाल, खुर्शीद अहमद,अनिल वर्मा, मोहिबुल्ला आदि के हैंडपाइप जवाब दे चुके हैं।वहीं सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के अधिकानंस ग्रामीण इलाकों में हैन्डपम्प पानी देना बन्द कर दिये हैं। ऐसे मे लोगों को पानी पिने के लिये एक दुसरे घरो का सहारा लेना पड. रहा है।ग्राम सभा मासूमपुर, बाछापार, हथौज, भुडाडिह, जनुवान, खेजुरी आदि गांवों में कई दिनों  से लोगों के हैन्पम्प जबाब दे दिये है। लोगों को पीने के लिये पानी नही मिल रहा है। इन क्षेत्रों के लोग पानी खरीद कर पी रहे है।हथौज के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश राय ने दो सप्ताह पूर्व में ही जल निगम के अधिसाशी अभियन्ता को पत्रक देकर अवगत कराया था, लेकिन विभाग के लपरवाह अधिकारी कहीं जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। हथौज में लगभग दो वर्ष पूर्व में पानी टंकी बन कर तैयार है, लेकिन अब तक सप्लाई नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts