Categories: Crime

पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 7 लुटेरों को किया गिरफ्तार

अंजनी राय
बलिया। सिकंदरपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात को मौजा मिल्की मोहल्ला  पंदह मार्ग पे बहुत बड़ी घटना होने से रोका। डकैती करने की थी प्लान। पकड़े गए अपराधियों में मैनेजर सिंह, सुभाष चौहान, विरेद्र सिंह, ग्राम छिब्बी सलेमपुर, धुरी नट ग्राम नरईपुर, टेनी नट ग्राम नकहरा, विजली नट ग्राम खरहाटार थाना गड़वार एवं दिलीप राम ग्राम रेकुआं थाना नगरा शामिल हैं.

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्विलांस के जरिए उन्हें सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी मिल्की मोहल्ला-पंदह मार्ग पर स्थित बंद पड़े गैस गोदाम के समीप बैठकर कहीं डकैती डालने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई मेहरे आलम सहित हमराही रवि प्रकाश सिंह, दीपक यादव, पंजाबी यादव व गिरीश यादव के साथ मौके पर पहुंचकर अचानक छापा मारा। पुलिस को देखते ही अपराधी इधर उधर भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर  पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस अपराधियों को लेकर थाने पर पहुंची। वहां पूछताछ में उन्होंने डकैती की योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही  वीरेंद्र, सुभाष,  मैनेजर व भूरी नट ने महरों की डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार की। बाद में पुलिस ने सभी को आवश्यक धाराओं के अंतर्गत जिला जेल भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts