Categories: Crime

गला रेतकर की किशोर की हत्या, शव छत पर लटकाया, क्षेत्र में हड़कंप।

मथुरा(रवि पाल)। थाना रिफाइनरी के बाद चौकी क्षेत्र स्थित एक हलवाई की दुकान की छत पर बीती रात एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद आरोपी किशोर को बाँधकर वहीँ छत पर सरिया से लटकाकर भाग गए।

बता दें कि ईशु उर्फ़ किशन (15) पुत्र प्रेमशंकर यादव निवासी अकबरपुर, फीरोजाबाद चौकी के समीप 10 कदम की दूरी पर स्थित एक हलवाई की दुकान पर काम करता था। यह दुकान थाना क्षेत्र के गाँव करनावल निवासी नारायण सिंह की है। करनावल में ईशु के जीजा भी रहते हैं। ईशु रात में दुकान पर ही सोता था। उसके साथ, दूसरे कारीगर भी सोते थे। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में ईशु की हत्या हो गयी। सुबह जब राहगीरों ने ईशु का शव लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चौकी इन्चार्ज बाद ने मौके पर पहुँचकर शव को उतरवाया। और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बीती रात ईशु के साथ चार लोग और भी सो रहे थे। हत्या के बाद से दो लोग फरार हैं। बाकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
एसओ रिफाइनरी अरविन्द पाठक ने बताया कि किशोर के भाई रामखिलाड़ी ने मामले में नारायणसिंह सहित छः लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना की सूचना पर सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह भी मौके पर पहुँच गए। उन्होंने बताया कि कुछ तथ्य हाथ लगे हैं, जाँच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। दोषी किसी भी हाल में नहीं बख्शे जायेंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts