Categories: Crime

प्रेमिका के लिए कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर किया पिता का कत्ल।

ग्रेटर नोएडा। कुलदीप। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को तार -तार करते हुए एक कलयुगी बेटे ने प्रेम विवाह का विरोध करने पर अपनी माँ संग मिलकर अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को एक कमरे में रखकर मां-बेटे मौके से भाग गये। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बिसरख क्षेत्र के साबेरी गांव में रहने वाले बीरपाल जाट का बेटा मोहित एक लड़की से प्रेम करता था। वह उससे शादी करने के लिए अपने पिता से 10 लाख रूपए की मांग कर रहा था। बीरपाल प्रेम विवाह के विरोध में था। इस बात को लेकर पिता और पुत्र में विवाद चल रहा था। बीरपाल की पत्नी श्रीमती कौशल अपने बेटे के पक्ष में खड़ी थी जब बीरपाल शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो कल रात को श्रीमती कौशल और मोहित ने मिलकर बीरपाल को दारू पिलायी। शराब पिलाने के बाद मां बेटे ने उसके सिर पर चोट मारी तथा दुपट्टा से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मां-बेटे बीरपाल के शव को एक कमरे से घसीटकर दूसरे कमरे में ले गये। यह सारा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हत्या की वारदात को अंजाम देकर मां-बेटे शव को एक कमरे में बंद करके भाग गये। पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली व आस-पास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। सीओ ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts