दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार
पीड़िता के बयान के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बलात्कार करने की कोशिश का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया । घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक बलिया मनोज कुमार झा ने एक प्रेस वार्ता में देते हुए अभियुक्तो को मीडिया के सामने पेश किया । श्री झा ने मिडिया के माध्यम से जनता से खासकर महिलाओं से अपील किया है कि रात में बाहर निकलते वक्त सतर्कता बरतें और किसी के भी संदिग्ध आचरण की सुचना तत्काल पुलिस को दे , क्योंकि हो सकता है आपकी सूचना से पुलिस होने वाले क्राइम को रोकने में कामयाब हो जाये । बलिया पुलिस रात भर गस्त कर रही है और कोई भी अपराधी बारदात करके बच नहीं सकता है । गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश तिवारी पुत्र स्व काशी नाथ तिवारी और भूपेंद्र कुमार राय पुत्र स्व उमाकांत राय निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली के रहने वाले है । इनकी मोटर साइकिल का नंबर यूपी 60 पी 7069 है । इनको गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों में आरक्षीगण धर्मेंद्र कुमार यादव, सुशील कुमार, चुन्नी लाल, लल्लन यादव, अजय कुमार कनौजिया और चालक आरक्षी अजय कुमार सिंह शामिल रहे । पुलिस की सक्रियता से महिला की लाज बच जाने से लोग पुलिस को धन्यवाद दे रहे थे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…