बलिया/अन्जनी राय
एसओजी टीम ने पहले बच्चा बरामद किया फिर अपहरणकर्ता को भी किया गिरफ्तार
इस बीच सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी अनिल का लोकेशन ट्रेस करती रही और एक दुकान पर बैठे बाबुल को बरामद करने में कामयाब हुई , दूर से ही पुलिस को देखकर अनिल भाग गया । बच्चे के मिलने के अगले दिन पुलिस ने अनिल को भी गिरफ्तार करने में कामयाब हो गयी । अनिल मांझी मंडी चेकपोस्ट के पास खड़ा होकर भागने की फ़िराक में था कि एसओजी और बैरिया पुलिस ने वादी संजय की निशानदेही पर गिरफ्तार करने में कामयाब हुई । गिरफ्तार अनिल गुप्ता पुत्र स्व हूब लाल गुप्ता थाना सिकंदरपुर के ग्राम बरवां चरवा का रहने वाला है । इसने अपने ऊपर हो गये 50 हज़ार के कर्ज को चुकाने के लिये इस घटना को अंजाम देने का कारण बताया । इसने जिस मोबाइल से फिरौती की मांग की थी उसको इसने मऊ से चुराया था । बाबुल की दादी को अपने एहसान तले दबाकर यह बैरिया बच्चे के घर आनाजाना कर लिया था । खून के बदले फिरौती मांगने की शायद यह पहली घटना होगी । गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने पांच हज़ार का इनाम देने की घोषणा की है । टीम में थानाध्यक्ष बैरिया संजय सिंह, उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी व सुरेंद्र नाथ सिंह , आरक्षीगण अतुल, भोलेनाथ वर्मा, जयराम वर्मा और एसओजी प्रभारी सुशील कुमार शुक्ल और इनकी टीम शामिल थी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…