Categories: Crime

मुफलिसी से तंग पत्नी ने छोड़ा ससुराल, तो पति ने छोड़ दी दुनिया।

अखिलेश सैनी
बलिया। सिकन्दरपुर। पत्नी के मायके चले जाने से नाराज नगर के मुहल्ला डोमनपुरा निवासी अशोक कुमार (25) ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दिया। परिवार वालों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अशोक कोई काम ना कर पूरे दिन इधर-उधर घूमता रहता था, जिससे परिवार के सदस्य फांकाकशी के शिकार थे।

लेकिन अशोक कोई काम करने को तैयार नहीं था। इससे तंग आकर उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ उससे पूछे बिना रविवार को मायके चली गई। इससे नाराज अशोक ने सोमवार को देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts