Categories: Crime

किशोरी के साथ दिनदहाड़े बलात्कार का प्रयास करने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले।

अखिलेश सैनी
इन्दरपुर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव के बगीचे के समीप मंगलवार की दोपहर सुनसान जगह पर मछली देने के बहाने 12 वर्षीय बालिका के साथ बगल के गांव का अजय राजभर (30) ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया बालिका की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया है। दिन दहाड़े ऐसी दुसहासिक घटना होने पर हड़कम्प मच गया। बालिका की चीख पुकार सुन खेतो मे कार्य करने वाले लोगो ने आरोपी को दबोच कर एक घर मे बन्द करके पुलिस को सौपा मौके पर पहुंची

गड़वार पुलिस आरोपी व पिड़िता को थाने ले गयी वही इस तरह की हुई घटना से हर कोई हतप्रभ होकर घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को मौके पर ही सजा देना चाह रहा था। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है सत्यता पाये जाने पर निश्चित ही कठोरतम कार्यवाही की जायेगी वही डरी सही बालिका कुछ भी बोलने की स्थिति मे नही थी प्रभारी एस ओ उमाशंकरसिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts