Categories: Crime

ताबड़तोड़ 2 मौत के बाद जागा वन विभाग, लखनऊ से बुलाये ट्रकुलाइजिंग एक्सपट्र

फारूख हुसैन
पलिया  कलां  (खीरी)दुधवा राष्ट्रीय उद्यान मे घूम  रहे आदमखोर  बाघ की  खबर बहुत पहले ही  ग्रामवासी वन विभाग  को दे चुके थे पर फिर भी किसी अधिकारी  ने इस बात  पर गौर नहीं किया और जब एक पर एक मौत उस आदमखोर बाघ से हुई तब जाकर ऐसा लगा की अब वन विभाग  के अधिकारियों ने अपने हाथ पाँव  चलाने शुरू कर दिये हैं और उन्होंने इस आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिये छेदीपुर गाँव में पिंजरा रखवाया  है जहाँ  अक्सर वह आदमखोर बाघ देखा गया है और लखनऊ से एक  ट्रंकुलाइजिग एक्सपर्ट टीम को भी वन विभाग अधिकारियों  ने बुलवाया है साथ ही दो हाथियों  को भी इस  सर्चआपरेशन  के लिये मंगवाया है जिससे  की सर्चआपरेशन शुर किया जा सके ।परंतु  फिर भी गार्मवासियो में भय कम नहीं  हुआ है फिलहाल  वन अधिकारियों  ने ग्रामवासियों को सतर्क  रहने के लिये कह दिया है ।बातचीत पर ग्रामवासियो ने बताया कि  अब तक सात लोगों  की जान इस आदमखोर बाघ ने ली है और पता नहीं  कितने जानवरों  को भी इसने अपना शिकार  बनाया है हमारी कई बार  सूचना  देने पर भी किसी ने इस बात  पर ध्यान  नहीं  दिया पर अब जब मौत का सिलसिला  लगातार  शुरू  हुआ तब अधिकारियों  ने उनकी सुध ली है ।।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts