पुलिस बूथ के बगल से बाइक गायब
मऊ : नगर के अति व्यस्त व भीड़ भरे आजमगढ़ मोड़ तिराहा पर स्थित पुलिस बूथ के बगल से मोटर साइकिल गायब हो गई। घटना सोमवार की लगभग 2.00 बजे की है। बाइक चोरी की इस घटना ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया, क्योंकि वहां पुलिस बूथ पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। हुआ यह कि नगर के मठिया टोला निवासी वीरेंद्र पांडेय, दिन में लगभग दो बजे तिराहा स्थित एक्सिस बैंक पहुंचे। बैंक की शाखा पुलिस बूथ के बगल में ही है। वहां अपनी ग्लैमर मोटर साइकिल खड़ी कर श्री पांडेय बैंक के अंदर रुपये निकालने गए, कुछ समय बाद जब पैसा निकालकर बाहर आए तो मोटर साइकिल वहां नहीं थी। उसे आसपास काफी खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं दिखी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और मौका मुआयना किया। अंत में उन्होंने मोटरसाइकिल गायब होने की तहरीर दी।
बारीश में कच्चा मकान गिरा बाल बाल बचा परिवार
मऊ : रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खिरिया के हरिजन बस्ती में अनिता देवी पत्नी अजीत कुमार के कच्चा मकान अचानक बारीश में गिर गया जिससे परिवार के सदस्य साफ साफ बच गये बड़ा हादसा होने से बचा रविवार रात लगभग 10 बजे के करीब अनिता अपने बच्चों को खिला पिला कर मकान में सोने जा रही थी कि ऊपर से मिट्टी गिरने लगी जब उसने देखा तो एक तरफ से दिवाल फट रही है ईश्वर ने उस महिला को ज्ञान दिया कि फटाफट बच्चों को बाहर लाकर लोगों को अभी बता रही थी कि तबतक पुरा मकान खरखरा कर चारो तरफ से पस्त हो गया।मकान में रखा सामान दब कर नष्ट हो गया। लगभग लाखो का नुकसान हो गया है।और पुरा परिवार पशु खुले आसमान में रहने को विवश है।ग्रामिणों के सहयोग से राशन भोजन व रहने को मदद दिया गया।
सांप के काटने से युवती की मौत
मऊ :सोमवार की सूबह हलधर पूर हरिजन बस्ती में आरती पुत्री बब्बन राम 18 वर्ष थी सूबह खाना बनाने के लिए मड़ई से लकड़ी निकाल रही थी तभी एक बड़े गोहुवन सांप ने काट लिया मौके पर ही मौत हो गयी गांव वालों नें सांप को मार दिया (जो लाश के पास रखा था )
खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के 356 मऊ सदर से प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी अपने सहयोगी साथियों के साथ उनके घर पंहुच कर परिवार वालों को सांत्वना दिया व् सदर तहसील के S.D.M. को घटना से अवगत भी करा दिया साथ में संजय यादव, फूलबदन यादव, लखीचन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र यादव और बहुत से लोग उपस्थित रहे