हांसनगर, राजपुर, एकौना, बजरहा, उदवंत छपरा,बबुरानी, रेपुरा, डोमरछपरा व सुजानीपुर आदि गांवों में राहत सामग्री लेकर पहुंचे बीएसए ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर न सिर्फ उनकी पीड़ा पर मरहम लगाने का प्रयास किया, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ बैठकर बातचीत किया। बीएसए के इस पहल को बाढ़पीड़ितों ने खूब सराहा। उधर, बीएसए के निर्देश पर शनिवार को देर शाम कस्तुरबा रेवती की वार्डेन ममता ने दूबेछपरा से रामगढ़ तक पीड़ितों के बीच भोजन का पैकेट वितरित किया। रविवार की सुबह बैरिया कस्तुरबा की वार्डेन वंदना के नेतृत्व में टेंगरही से दूबेछपरा तक भोजन पैकेट वितरित किया गया। दूबेछपरा में शिक्षक प्रदीप यादव, सुधीर सिंह व उपेन्द्र सिंह ने हलवा का वितरण किया। सोहांव ब्लाक में एबीएसए के नेतृत्व में राहत सामग्री वितरित की गयी। इसके अलावा बांसडीह, मनियर व सीयर ब्लाक से पहुंचाभोजन का पैकेट दुबहर से टेंगरही तक वितरित किया गया। बेलहरी बीआरसी द्वारा रविवार की शाम को बाढ़ पीड़ितों में भोजन का वितरित किया गया। बीएसए डॉ़ राकेश सिंह ने शिक्षक-कर्मचारियों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की सेवा तन्मयता से करने की जरूरत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…