Categories: Crime

हिंडन पुल के पास दुर्घटना में युवती की मौत..

कुलदीप
गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद के जीटी रोड पर रविवार को हिंडन पुल के पास मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार युवक व उसकी दोस्त सड़क पर गिर गए। एक दूसरे वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे युवती के पिता दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने उसके दोस्त की पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जीटीबी में भर्ती कराया और मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

मृत युवती मोनिका 21 ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर के जैतपुर गांव निवासी चरण सिंह की बेटी थी। चरन ¨सह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं और किसी भाजपा नेता की सुरक्षा में उनकी ड्यूटी लगी है। रविवार दोपहर वह अपने दोस्त के साथ अपाचे मोटरसाइकिल से गाजियाबाद से मोहन नगर की आ रही थी। ¨हडन पुल के पास उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी वह उछलकर गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पर गिरी। इस दौरान एक अन्य वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक दूसरी तरफ सड़क पर गिर कर घायल हो गया। मौके पर पहुंची साहिबाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना पर युवती के पिता भी आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि की बेटी की मौत से गुस्साए पिता ने उसके दोस्त की पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी। उसका सिर फट गया। पुलिस ने समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया और युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts