Categories: Crime

पलिया CHC में जनता की समस्या को लेकर पहुँचे युससे समिति के सदस्य, अधिक्षक ने दिया हैरत अंगेज जवाब, देखे वीडियो

फारूख  हुसैन।
पलिया कलां (खीरी )पलिया  के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में कई तरह अभाव के चलते जनता की आवाज  बनकर पलिया  की चर्चित संस्था युवा समाज सेवा समिति ने आज स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पद का कार्य भार संभाले डां जितेन्द्र पाल से मिले और उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में  कई तरह की समस्याओं  के बारे  में चर्चा  की पलिया  में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गिनती के कुल चार डाँक्टर ही हैं जो मरीजों  को देखते हैं और महिला डॉक्टर नदारद ही हैं ।पर हैरानी की बात यह है जब अधीक्षक का कार्य  भार संभाले डॉ जितेंद्र  पाल ने जब  यह बताया  कि उन्होंने  खुद  इस बारे में प्रशासन से बात की है और जिले के सी एम ओ को भी पर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई डाँक्टर आना ही नहीं  चाहता है यह सुनकर  सभी हैरान  रह गये  इसकी वजह पूछने पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में  आने वाले जनप्रतिनिधयो के कारण  ही यहाँ कोई डाँक्टर आना ही नहीं  चाहते हैं  फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र में न ही कोई महिला  डाँक्टर  है और न ही कोई सर्जन। खानापूर्ती के लिए जब सोमवार और बृहस्पति वार को दो प्राइवेट महिला  डॉक्टर  अपनी ड्यूटी  करती है। जिसे सुनकर  समिति  के सदस्यो  ने इस बात को आगे पहुँचाने के लिये कहा है। समिति के सदस्यो मे समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, अमन गुप्ता, आरिज सम्शी, विकास, रवि, योगेश गुप्ता, सचिन इत्यादि रहे ।।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts