Categories: Crime

मऊ-पुलिस अधिक्षक ने संभाली बैंकों के चेकिंग की कमान

दिनांक 22/08/2016  को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री शिव हरी  मीना अपने कार्यालय का काम निपटाकर भारी पुलिस बल के साथ स्वयं बैंक चेकिंग का कमाण्ड अपने हाथ में लेते हुये गाजीपुर तिराहे पर यूनियन बैंक एटीएम, आजमगढ़ तिराहे पर इण्डियन बैंक, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एसबीआई डाड़ी चट्टी, यूबीआई, एसबीआई व ग्रामीण बैंक कोपागंज तथा एटीएमों के अन्दर तथा आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गयी तथा रास्ते में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।

साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंक ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों को सर्तक रहने तथा आस-पास सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गयी। इस दौरान सीओ घोसी रवींद्र सिंह मय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं चेकिंग करते देख आम जनता में कौतूहल तथा चर्चा का विषय बना रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts