Categories: Crime

महिलाओं को बाटा गया स्वादिष्ट भोजन व फल

संजय ठाकुर
मऊ : रानीपुर विकास खंड के सिरसा ग्राम पंचायत में प्रधान सरोज सिंह व प्रतिनिधि ओमकार सिंह द्वारा हौसला पोषण मिशन की शुरुआत की गई। इसमें ग्राम पंचायत की गर्भवती महिलाओं को गरमा-गरम स्वादिष्ट भोजन व मौसमी फल का वितरण किया गया। इस दौरान स्वादिष्ट भोजन पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। ग्राम प्रधान सरोज सिंह ने कहा कि इस योजना के जरिए सरकार की मंशा है कि गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण पूरक आहार उपलब्ध हो। जिससे महिला भी स्वस्थ रहे और गर्भस्थ शिशु का भी संपूर्ण विकास हो। इस अवसर पर छाया, निरुपमा, निर्जला, आशा, सपना, नीतु, अन्नु, प्रियंका, सरोज, पूजा, शशिकला, वंदना, रिमा, मीरा,आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts