Categories: Crime

प्रदेश में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नही : भाजपा

संजय ठाकुर।
मऊ: भाजपा नेता फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बलिया जनपद के नरहीं थाना पर जनहित की मांगों को लेकर धरनारत भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा कई राउंड फाइरिंग किया गया जिससे भाजपा नेता विनोद राय की गोली लगने से मौत हो गई। इस प्रकरण ने यह सावित कर दिया है कि शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज प्रदेश में रह ही नही गई है।

उक्त बातें कार्यकर्ताओ की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहीं। कहा कि दोषी अपराधियों को अगर सरकार ने दंडित करने का काम नहीं किया तो आने वाली भाजपा सरकार दंडित करेगी और प्रदेश सरकार मृत विनोद राय के परिवार को 50 लाख मुआवजा तत्काल दे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, रामाश्रय मोर्य, अशोक राजभर, कवल गिरी, संतोष सिंह, अवधेश सिह, रामअधीन पांडेय, दिव्येंदु राय,हरेंद्र सरोज, रमेश राय, शैलेंद्र सिह, संजय पांडेय आदि उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts