Categories: Crime

विधायक बने एक गरीब के लिए मसीहा, मुसीबत के समय हर वक्त मदद करने तैयार

फारूख हुसैन।
पलिया कलां (खीरी) गरीबों के मसीहा और सबके चहेते 137विधान सभा के विधायक रोमी साहनी ने जरूरतमंद  लोगों को साठ हजार रूपये बांटे।हमेशा की तरह आज फिर विधायक रोमी साहनी ने खुद जरूरतमदों के पास पहुँचकर लोगों की मदद की और लोगों ने उन्हें अपने आशीर्वाद और दुवाओं से नवाज दिया ।हमेशा की तरह वह विधान सभा क्षेत्र का  दौरा कर रहें थे तभी किसी ने उन्हें बताया कि कुछ परेशान लोगों को आपकी जरूरत है यह सुनकर वह पहुँच गये अभी कुछ दिनों पहले सुरजन पुर निवासी सरस्वती पर बाघ ने घायल कर दिया था जिसका ईलाज चल रहा था जिसकी इलाज के दौरान म्रत्यु हो गयी विधायक रोमी उसके मृतक के परिजन से मिले और उनको दस हजार रूपयो की आर्थिक मदद कर दी।उसके बाद वह गाँव बीकापुर पहुँचकर मृतक रामआसरे के घर भी पाँच हजार रूपयों की मदद कर दी ।बताते चले की कुछ दिन पूर्व रामआसरे के साँप काटने पर उसकी म्रत्यु हो गयी थी और उसके परिजन बहुत ही दयनीय सिथ्ती में थे ।इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या पुर के बनधालाल ,सादान खान सुरेंद्र आदि लोगों को पाँच पाँच हजार रूपय देकर उन सबकी आर्थिक मदद करके अनने सच्चे जन प्रतिनिधि होने का फर्ज निभाया ।।। ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts