Categories: Crime

नहीं रहे समाज सेवी रामचंद्र सिंह

मऊ। आर्य समाज के पूर्व प्रधान, समाजसेवी, व सूत व्यवसायी व सभी आर्य संस्थाओं के मुखिया रामचन्द्र सिंह का मंगलवार को 11 बजे रात को निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके निज आवास दक्षिण टोला पर रखा गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही उनका अंतिम दर्शन पाने के लिए लोग उनके आवास पर पंहुच परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

वे काफी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को 11 बजे नगर के ढेकुलिया घाट पर किया जायेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts