Categories: Crime

खाकी ही बनी खाकी की जान की दुश्मन..

कुलदीप।
बुलंदशहर।  जिला पुलिस लाइन में आज उस समय हड़कंप मच गया जब तड़ातड़ गोलियों की आवाज़ गूंज उठी, क्वार्टर गार्ड पर संतरी सौरभ त्यागी ने पुलिस लाइन में अंधाधुंध गोलियां बरसाई जिसमे मनोज सिपाही को कई गोली लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से सिपाही चंद्रपाल और हेड कॉन्स्टेबल मनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। सुचना के अनुसार मनबीर और चंद्रपाल को उपचार हेतु ले जाते वक़्त रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले संतरी सौरभ त्यागी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गयी है। इसकी पुष्टि एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने की है। आरोपी सिपाही के पास काफी संख्या में बुलेट होने की बात सामने आयी है। क्यों गोली चलाई और क्यों सिपाही को मारा, अभी तक स्पष्ठ नहीं है। पुलिस घटना की जाँच करने में जुटी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts