Categories: Crime

तीन महीनो से झेल रहे सीवर समस्या से त्रस्त होकर दालमंडी वासियो ने दिखाया आक्रोश, दिया धरना

वाराणसी।(निलोफर बानो) तीन महीनो से सीवर की समस्या झेल रहे दालमंडी निवासियो का गुस्सा आज शाम को फुट पड़ा। सारे  निवसियो ने एकत्र हो नई सड़क पर शाम को धरना दिया। आप को बताते दे दालमंडी की सड़को पर तीन महीनो से सीवर व पानी की पाइप फटने से पानी बह रहा है, यह पानी कई जगह घुटनो तक रहता है राहगीरों और स्कूल आने जाने वाले बच्चों को इस पानी से होकर गुज़ारना पड़ता है। पानी बहने से यह सड़के ऐसी हो गयी है की राहगीरों के गिरने का डर बना रहता है निवासियो ने कई जगह पर राहगीरों की सुविधा के लिए ईटे व लकड़ी के पटरे लगाये है जिससे आ जा सके।
निवासियो का कहना है की  दबाओ डालने पर अगर कर्मचारी आये है तो खानापूर्ति के लिए वो गढ्ढे खोद कर ढक देते है और आज तक इस समस्या का समाधान नही कर पाये। क्षेत्रिय नागरिकों का आरोप है की कई कर्मचारी ने पैसे भी लिए है। मगर समस्या का हल न निकाला। चहल पहल से सराबोर, ग्राहकों के भरी रहने वाली दालमंडी में अब इस सीवर समस्या के कारण सन्नाटा पसरा रहता है। इस समस्या का अच्छा खासा असर दालमंडी के कारोबारियों पर भी पड़ा है।
आज से पाँच दिन पहले भी बसपा नेता साबिर इलाही ने कुछ निवासियो के साथ शिकायत की थी उन्हें लिखित आश्वासन दिया गया पर समस्या में कोई सुधार न हुआ। इस समस्या से ऊब कर बसपा साबिर इलाही के नेतृत्व में बच्चू, अनीस, सेराज, गुफरान, शमीम, छोटू, टामाटू, अफ़ज़ाल, इज़हार, मुबारक अली, चाँद बाबू आदि ने नईसड़क चौराहे पर धरना दिया। धरने की सूचना पाते ही चौक इंस्पेक्टर एवं
दशाश्वमेध इंस्पेक्टर मौके पर पहुचे उन्होंने समस्या के निवारण हेतु जे.ई. पी.डी.मिश्रा व ए.ई. ए.एस.सक्सेना को मौके पर बुलाया, मौके पर आये अधिकारियो ने एक सप्ताह के अंदर समस्या का निराकरण करने के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts