Categories: Crime

एसपी कोतवाल से लेकर जवान बंधे स्नेह की हथकड़ी में स्कूली बच्चियों ने बांधी रांखी

यशपाल सिंह
आजमगढ़। द्रौपदी ने जिस प्रेम के बंधन से श्रीकृष्ण को बांधा था उसी बंधन से स्कूली छात्राओ ने बुधवार को पुलिस प्रशासन को बांधा छोटी बहनों के अचानक एसपी कार्यालय व थाना कोतवाली पहुँचने से पुलिस कप्तान अजय कुमार साहनी व शहर कोतवाल इशा खां सहित समस्त पुलिस अधिकारी व जवान ख़ुशी से रोमांचित हो उठे।
पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने से पूर्व स्कूली छात्राओं ने विधिवत उनके माथे पर तिलक लगाया आरती की और बड़े ही प्रेम से स्नेह का धागा उनके कलाईयों पर बांधा। इस दौरान छोटी बहनों के द्वारा भैय्या संबोधन से सभी पुलिसकर्मी भाव विभोर हो उठे बहनों ने कहा कि पुलिस भैय्या हमारी रक्षा करते हैं और करते रहेंगे इसीलिये उन्होंने राखी बांधी है। अमूमन पुलिसवाले दूसरों की कलाईयों पर हथकड़ी बांधते नज़र आते हैं लेकिन इसके उलट उनकी कलाईयों पर बांधी गयी हथकड़ी अपने आप में अनूठी रही प्रेम की इस हथकड़ी से बंधने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी सभी बहनों की रक्षा का संकल्प जाहिर किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts