Categories: Crime

महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए किया गया गोष्ठी का आयोजन

रविशंकर।
रामपुर। प्रीति मदान, सदस्य सचिव, राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास मत्रांलय, भारत सरकार के पत्र के अनुपालन में दिनांक 17/08/2016 को श्री आलोक रावत सदस्य, नेहा महाजन गुप्ता राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली तथा 03 अन्य सदस्य द्वारा पुलिस लाइन, रामपुर में महिलाओं संबंधी शिकायतों की सुनवाई हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्टी में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी प्रकरण समस्याओँ को सुना गया एवं उनका समाधान कराया गया। उक्त गोष्ठी में महिला संबंधी 20 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 18 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया । इस दौरान श्री मौहम्मद तारिक, अपर पुलिस अधीक्षक ।रामपुर, थाना प्रभारी महिला थाना, रामपुर, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, आदि अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts