Categories: Crime

वाराणसी – जनपद के नये ए.डी.एम.(वित्त) ने सम्भाला कार्यभार

राजेंद्र कुमार गुप्त
वाराणसी-जनपद के नये ए.डी.एम. (वित्त एवं राजस्व) ईश्वर चन्द्र ने बुधवार को सायं चार बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया इसके पूर्व ईश्वर चन्द्र जी इटावा जनपद मे अपर जिलाधिकारी पद पर तैनात थे।2001 बैच के पी.सी.एस. मूल रूप से अम्बेडकर नगर के निवासी हैं।वाराणसी से पूर्व इटावा,कुशीनगर जौनपुर,मऊ, गाजीपुर, सुल्तानपुर,फैजाबाद,झांसी, आदि जनपदो मे अपनी सेवायें दे चुके हैं।इसके पूर्व इस पद पर महेन्द्र कुमार राय जी तैनात थे जिनका स्थानान्तरण हो जाने के कारण यह पद महीनो से रिक्त चल रहा था जिसपद ईश्वर चन्द्र जी पदासीन हुंए।
एम.एन.उपाध्याय हुए जिले के नये ए.डी.एम.(प्रशासन)
वाराणसी-जिले के कई दिनो से रिक्त चल रहे ए.डी.एम. (प्रशासन) पद पर बुधवार को अपरान्ह सवा चार बजे नवागत एम.एन.उपाध्याय ने कार्य भार ग्रहण कर लिया श्री उपाध्याय 1999 बैच के पी.सी.एस. मूल रूप से गाजीपुर के निवासी हैं। वाराणसी के पूर्व शाहजहांपुर मे ए.डी.एम. (प्रशासन) के पद पर तैनात थे। श्री उपध्याय इससे पहले शाहजहांपुर,इटावा, मथुरा, बस्ती,कानपुर देहात, देवरिया, सिद्धार्थनगर,बांदा,बलिया, मे अपनी सेवायें दे चुके हैं। गौरतलब हो कि इनसे पूर्व इस पद पर सीताराम गुप्त जी तैनात थे उनका स्थानान्तरण लोक सेवा आयोग मे संयुक्त सचिव पद पर हो जाने के कारण यह पद रिक्त रहा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts