Categories: Crime

पुलिस अधीक्षक ने मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को किया पुरस्कृत

संजय ठाकुर/अन्जनी राय
मऊ : पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने दोहरीघाट थाने पर तैनात आरक्षी रामधनी यादव व कुन्दन कुमार को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने  पर 1100-1100 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। बताते चलें कि उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा दोहरीघाट बाजार में पिकेट ड्यूटी के दौरान स्वाट टीम वाहन को बिना नम्बर के बाबत रोककर चेक किया गया तथा स्वाट प्रभारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा परिचय देने के बावजूद उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा पहचानने से इनकार करते हुये आई डी कार्ड देखने के पश्चात छोड़ा गया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts