Categories: Crime

वांछित चल रहे इनामी लुटेरे को दो साथियों सहित गिरफ्तार किया।

रवि शंकर /रामपुर
पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी द्धारा रामपुर जनपद में  अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में  थाना गंज पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली मुखबिर की सुचना पर थाना गंज पुलिस ने आज  ढाई हजार रूपए के इनामी बदमाश को उसके दो साथियो सहितलूट की योजना बनाते समय मौके से गिरफ्तार किया | गिरफ्तार किये गए बदमाशो को पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने मीडिया के सामने  पेश कर घटना का खुलासा किया।

गिरफ्तार बदमाश:-

01 – भूरा उर्फ़ सलीम पुत्र खलील निवासी ग्राम अजयपुर थाना गंज रामपुर हाल निवासी खेडा वार्ड न0  -5 थाना कोतवाली रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड ।
02 – जावेद पुत्र अहमद हसन निवासी मो० तकिया मुबारक शाह थाना गंज रामपुर ।
03 – कल्लू पुत्र छोटे निवासी मगरमऊ थाना शहजादनगर रामपुर ।

बरामदगी:-

इन बदमाशो के कब्ज़े से दो अदद तमंचे .315 बोर, 02 खोखे, 05 ज़िंदा कारतूस 315 बोर नाज़ायज़ व 01 चाकू नाज़ायज़ बरामद हुए तथा चोरी किये हुए रुपयों में 800 रूपए बरामद हुए ।यह उक्त अपराधी अंतर जनपदीय /शातिर किस्म के अपराधी है जिनका आपराधिक इतिहास रहा है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts