Categories: Crime

लूट करने वाले गैंग के दो शातिर लूटेरों को धर दबोचा।

रवि शंकर/रामपुर
थाना टाण्डा पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर लूट करने वाले गैंग के दो शातिर बदमाशों को थाना क्षेत्रान्तर्गत बादली चौराहे से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।गिरफ़्तार किये गए बदमाशों के कब्ज़े से एक डिस्कवर मोटर साईकिल जिसका नम्बर यूपी–23 एफ,-0974, 01 अदद तमंचा 12 बोर, 02 कारतूस ज़िंदा, 01 चाकू नाजायज़, बरामद किया गया है। पकड़े गये बदमाशों द्वारा थाना अजीमनगर की 01,थाना टाण्डा की 05 कुल 06 लूट और चोरी की घटनाओं का इकबाल किया गया है।
गिरफ़्तार किये गए बदमाशों के नाम और पता,,,,
01-अरमान पुत्र बुद्धा निवासी गंजोवाली मिलक थाना भगत पुर मुरादाबाद।
02–रिज़वान पुत्र उमर निवासी गंजोवाली मिलक थाना भगतपुर मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
पूछताछ–:पूछताछ करने पर गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मिलकर आस पास के थानाक्षेत्रों में लूट ,नकबजनी,/चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।इसके साथ ही इन शातिर बदमाशों द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई घटनाओं का भी कुछ सामान बरामद किया गया है। जिसमे कपडे,पीली धातु के कुंडल, सफेद धातु की 01 जोड़ी पाज़ेब, लैपटॉप का खाली बेग, 03 किलो तांबे का तार, 01 चोरी की गयी सिलाई मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया है कि पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है इनका आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ थाना टाण्डा रामपुर,थाना अज़ीम नगर ,थाना भोजपुर मुरादाबाद,में कई अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने थाना टाण्डा पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के लिए ढाई हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts