Categories: Crime

महिला प्रधान से दबंगों ने की मारपीट, 24 घंटे बाद भी आरोपी नही गिरफ्तार

असदुल्लाह सिद्दीकी             
सिद्धार्थनगर। उसका ब्लाक के कर्मा गांव की महिला प्रधान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। जख्मी महिला प्रधान ने उसका थाने में तहरीर दी। लेकिन कार्यवाही न होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने एसपी से मुलाकात करके कार्यवाही की मांग की।

कर्मा की प्रधान सरोज शुक्ला का आरोप है कि शनिवार की शाम दांव में वह जला हुआ ट्रांसफार्मर उतरवा रही थी। तभी कुछ लोग आए और पुरानी रंजिश में बवाल करने लगे। गाली-गलौज करते हुए सभी ने मारपीट किया। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद वह फरार हो गए।
इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर गांव के चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की। लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसपी महेंद्र यादव से मुलाकात की और कार्यवाही करने की मांग की। इस पर एसपी ने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts