Categories: Crime

सपा सरकार में रिश्वत बिना कोई काम नहीं होता, भाजपा वक्त की जरूरत– जय प्रताप सिंह

असदुल्लाह सिद्दीकी।          
मिश्रौलिया,सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा के चेतिया  में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोघित करते हुए स्थानीय बीजेपी विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा है कि भाजपा विकास के लिए संकल्पित पार्टी है और पीएम मोदी जी देश को उत्तरोत्तर विकास की ओर ले जा रहे हैं।

विधायक सिंह ने कार्यकर्ताओ से कहा की अभी से चुनाव की तैयारियों में लग जायें। हर बूथ स्तर का कार्यकर्त्ता अधिक से अधिक लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी जनता को दे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार की ही देन है की सबको गैस कनेक्शन फ्री में मिल रहा है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार को भी कार्यकर्ताओ की बैठक मे आड़े हाथो लिया और कहा कि आज कोई भी काम किसी को कराना हो तो बिना पैसा दिए नहीं करा सकता है।चाहे थाना हो अस्पताल हो सब जगह पैसे के बिना कोई काम किसी नहीं हो रहा है।
उन्होने कहा  कि जब केन्द्र की तरह प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार होगी तभी इस भ्रष्टा चार से लोगो को छुटकारा मिल पायेगा। इस दौरान दुर्गेश गुप्ता, यदुनन्दन सिंह, महिपाल सिंह, प्रहलाद वर्मा, शैलेन्द्र, पिन्टू, भुवाल पटवा, हीरा नेता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts