Categories: Crime

सात दिन से लापता यूवक का शव मिला नहर में

आफताब फारुकी
फतेहपुर के मलवां थाना के सेनीपुर के एक नहर में आज एक यूवक का शव मिला जिसकी शिनाख्त राज सिंह चौहान पुत्र लोकनाथ सिंह निवासी वचभिटा थाना मलवा का निवासी है सात दिन से लापता था जिसकी तहरीर थाना में दी गई थी. आज सुबह जब ग्रामीण निकले तो देखा यूवक का शव नहर में तैर रहा था मामले की जानकारी मलवा पुलिस को दी गई मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवाई तो उसकी शिनाख्त राज सिंह चौहान के रूप में हुई.

युवक के घर वालो इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस को कुछ लोगो के खिलाफ नामज़द तहरीर दी है, मौके पर पहुचे फतेहपुर के पुलिस अधिक्षक ने अधिनास्तो को जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने का निर्देश दिया. वही प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक अपराधी प्रवित्ति का युवक था जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थाने में अपराध पंजीकृत है. सूत्रों कि माने तो पुलिस इस घटनाक्रम में दो गुटों कि आपसी रंजिश के बिंदु पर भी काम कर रही है, पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts