Categories: Crime

एक ही परिवार के 4 लोगो की गाला रेत कर निर्मम हत्या

मनोज गोयल मंडल प्रभारी बरेली
बरेली। आज बरेली की सुबह इज़्ज़तनगर के वीर सावरकर नगर निवासियों के लिए एक भयावाह सुबह थी जिसमे एक ही परिवार के 4 लोगो की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या का मामला प्रकाश में आया। इस जघन्य हत्या कांड की सुचना मिलते ही मौके पर क्षेत्रिय थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी मय दल बल मौके पर पहुच गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को होने पर आई जी, डीआईजी विरिष्ठ पुलिस अधिक्षक भी मौके पर पहुच गए।
मामला बरेली के इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र स्थित वीर सावरकर नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर का है। प्रॉपर्टी डीलर नरेश सेठी (50) उनकी पत्नी शिखा (45) पुत्र शुभ (15) और पुत्री आस्था (14) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रशासन भी स्तब्ध है। पुलिस ने सभी शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts