Categories: Crime

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर की शिनाख्त

नजीर दुला खा /बिलासपुर।

किसी व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करने जा रहे अहरो गांव के एक मूक-बधिर युवक की सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई।पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शनिवार सवेरे करीब ग्यारह बजे कोठा जागीर स्थित स्थानिय रेलवे स्टेशन से सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजरने के बाद वहा के पार्सल बाबू शाहिद खां ने कोतवाली पुलिस को रेलवे स्टेशन से थोडा आगे पटरियों पर किसी अज्ञात युवक का कटा हुआ शव पडे होने की सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर असफल रही।इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।शाम को कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त खजुरिया थाना क्षेत्र के हजारी प्रसाद मौर्य के 35 वर्षीय पुत्र ढिल्ली प्रसाद मौर्य के रूप में की।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts