Categories: Crime

गैर-हाजिर बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश डीएम ने ली बीएलओ की बैठक

नजीर दूला खां /बिलासपुर
शनिवार दोपहर डीएम अमित किशोर ने विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक लेकर उन्हें प्रत्येक पात्र मतदाता का निर्वाचन सूची में नाम दर्ज कराना सुनिशिचत करने के निर्देश दिए।कहा लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नही जाएगा।तहसील सभागर में बीएलओ को सम्बोधित करते हुए डीएम अमित किशोर ने कहा कि सभी बीएलओ बूथ स्तर पर मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से सम्बंधित चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएं।यह सुनिशिचत करें कि उनके बूथ से सम्बंधित कोई भी अर्ह या पात्र मतदाताओं निर्वाचन सूची में सम्मिलित होने से न रह जाए।उन्होने चेतावनी दी कि लापरवही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी।गैर-हाजिर बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts