Categories: Crime

पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल, 25 पर केस

अखिलेश सैनी
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एससी कालेज के पास शुक्रवार की रात दुर्घटना कर भाग रही स्वीफ्ट कार (यूपी 32जीएच 9764) को चौकी प्रभारी जापलिनगंज सरफराज खान ने पीछा कर चन्द्रगुप्त मंदिर के पास पकड़ लिया। कार व कार सवारों को छुड़ाने के लिए 20-25 लोगों ने पुलिस पर र्इंट-पत्थर से हमला बोल दिया। हमले में आरक्षी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सहयोगी जवानों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

उधर, पत्थरबाजी के जबाब में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस मामले में चौकी इंचार्ज ने कोतवाली में  शहर के जापलिनगंज निवासी नन्दन सिंह पुत्र नागेन्द्र बहादुर सिंह व खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी विशाल पाठक पुत्र अशोक पाठक के अलावा 25 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 307, 308, 353, 332, 336, 504 तथा 7सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  पुलिस ने मौके से चार बाइक बरामद किया। पुलिस नामजद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दविश दे रही है। हालांकि शनिवार को शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts