Categories: Crime

अवैध असलाह बनाते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

रामपुर
रविशंकर. रामपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक व्यक्ति को अवैध असलाह फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार कर लिया ।पकड़े गये आरोपी के कब्जे से 2 देसी बंदूक एक तमंचा ,कई अधबने तमंचे और असलाह बनाने के औजार बरामद किए है ।

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी के मुताबिक रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक व्यक्ति को अवैध असलाह की फैक्ट्री संचालित करते समय गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गये आरोपी के कब्जे से 2 देसी बंदूक एक तमंचा , कई अधबने तमंचे और असलाह बनाने के औजार बरामद किए गए है ।पकड़ा गया आरोपी अपने ग्राहकों को 6 से 7 हजार रुपये तक में एक असलाह बेंचा करता था । और अगामी चुनावों के मद्देनजर उसने यह काम शुरू किया था । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए ईनाम देने की भी घोषणा की है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts