Categories: Crime

अवाव कोटे की दुकान लेने के लिये भाग दौड़ शुरू

यशपाल सिंह
आजमगढ़ :सठीआव ब्लाक के अवाव गांव में कोटेदार देवेंद्र सिंह की दुकान का अनुरूप पत्र निरस्त हो जाने के बाद खण्ड बिकास अधिकारी को खुली बैठक कराकर ग्रामसभा में प्रस्ताव कराकर कार्यालय में भेजने का आदेश आते ही कोटा लेने के लिए दावेदार आमने सामने हो गए है एक दावेदार जो गांव का पूर्व प्रधान है दूसरा वर्तमान प्रधान का भतीजा है जो भाग दौड़ करके कोटेदार की मनमानी को अधिकारियो तक पहुचाया तथा जाच अधिकारी को जाच में आने के लिए मजबूर किया जाच के बाद दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कराया

दूसरी तरफ पूर्व प्रधान मवधू राजभर दलित एवं राजभरो के दम पर दुकान लेने की फ़िराक में है तथा अभी तक दो ही दावेदार मौसम में दिख रहे है देखना यह है कि गरीबो की आवाज बुलंद करने वाला तथा कोटेदार की मनमानी का भंडाफोड़ करने वाला नौजवान के साथ जनता रहती है या जो पूर्व प्रधान जो की बसपा की राजनीती से दलित एवं राजभरो को जोड़कर साथ चलने वाला है व् सुख दुख का साथी है यह जनता के विवेक पर है इस सम्बन्ध में ado पंचायत भक्कल यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव कराने का आदेश मिला है चुनाव निष्पक्ष होगा कोई धांधली नही होगी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts