Categories: Crime

जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुई आतंकी घटना को लेकर जिले के लोगों में काफी आक्रोश, नमो सेना के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तानी पीएम का पुतला

संजय ठाकुर/अन्जनी राय
मऊ : जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुई आतंकी घटना से आक्रोशित नमो सेना इंडिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में मऊ रोडवेज के पास पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग किया कि अब पाक के साथ बात करने का वक्त नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई कर उसे संदेश देने का वक्त है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश को अपने जवानों पर गर्व है जो अपनी जान देकर देश की आन-बान और शान को बरकरार रखते हैं। कहा कि अब शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। *खून का बदला खून* से लेने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि कश्मीर को पाकिस्तान भूल जाए अब भारतीय सेना और देश की जनता को पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान भी चाहिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts