Categories: Crime

पशु के चारा को लेकर खूब चटकी लाठियां, 7 घायल


अखिलेश सैनी
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के रति छपरा गांव में शनिवार की देर पशुचारा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी पर चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

रति छपरा निवासी छट्ठू पासवान की गाय राजेश पासवान के दरवाजे पर पहुंच गयी और चारा खाने लगी। इसको देख कर दूसरा पक्ष भड़क उठा और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे के साथ र्इंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के छट्ठू पासवान (60), लखमुनिया देवी (80) पत्नी स्व. रामाधार,राजू पासवान (45), मीना देवी (44) पत्नी राजू पासवान तथा दूसरे पक्ष के गुड्डू (26) पुत्र रामाशीष, जूली (18)पुत्री राजेश पासवान तथा विमलेश (18) पुत्र सुरेश पासवान घायल हो गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts