Categories: Crime

तो क्या अब अपने ही घर में महफूज नहीं है बेटियां ? दस वर्ष की मासूम के साथ किया गैंगरेप और बाद गला रेतकर हत्या ।

  • शव को बोरे में छिपाने का प्रयास कर रहे थे आरोपी । दो युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामपुर/ नजीर दूला खां/ बिलासपुर/केमरी
अपने ही मोहल्ले की ही एक परचून की दुकान पर समान लेने गई एक दस वर्षीय मासूम का अपहरण कर दो चचेरे-तहेरे भाईयों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसका गला रेतकर उसकी निर्भया हत्या कर दी। शव को घर में ही रखे एक बोरे में छिपाने का प्रयास कर रहे आरोपी मासूम के परिजनों को देखकर फरार हो गए। परिजनों ने आरोपियों के घर की तलाशी लेकर शव को किया बरामद परिजनों समेत स्थानीय लोग ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की ।

नगर पंचायत के मोहल्ला चमारान निवासी एक व्यक्ति की करीब दस वर्षीय पुत्री रविवार की दोपहर लगभग ढाई बजें मोहल्ले की ही एक परचून की दुकान पर कुछ समान लेने गई थी। वहा से दो युवक उसका अपहरण कर ले गए। बच्चे के घर न लौटने पर उसके परिजनों को उसकी चिंता हुई। तो उसकी तलाश शुरू की वही मोहल्ला तकिया निवासी फूल व उसके चचेरे भाई छोटू के घर पहुंचे। उस समय आरोपी मासूम के शव को एक बोरे में छिपाने का प्रयास कर रहे थे। परिजनों को आता देख ही आरोपी फरार हो गए। इसके बाद परिजन मासूम के शव को थाने ले आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही पुलिस ने मोहल्ला तकिया निवासी कल्लन की पत्नी नथिया व उसके पुत्र फूल  छोटू व उसके पिता छुट्टन के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts